Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки на хинди. Умная птичка

Карма 120
2.09.2008
Сказки на хинди. Умная птичка

चतुर चिड़िया

एक चिड़िया थी | उसका नाम चींची था | एक दिन की बात है | चीची चिड़िया गाय के पास बैठी थी | वह दाने चुग-चुग कर खा रही थी | गाय ने गोबर किया | चिड़िया गोबर में दब गई | वह उड़ न सकी |

उधर से एक कुत्ता आया | चिड़िया ने कहा कि भाई कुत्ते मुझे निकाल |

कुत्ते ने कहा निकालूँगा तो खा लूँगा |

चिड़िया ने कहा कि हाँ खा लेना |

कुत्ते ने चिड़िया को गोबर से बाहर निकाला | अब चिड़िया ने कहा कि मुझे धो तो ले |

कुत्ता चिड़िया को नल पर ले गया | वह धोकर उसे चिड़िया को खाने लगा |

चिड़िया ने कहा कि सुखा तो ले |

कुत्ते ने चिड़िया को धूप में रख दिया | थोड़ी देर में चिड़िया के पंख सूख गये | वह फुर्र करके उड़ गई |

कुत्ते मुँह देखता रह गया |

Вопросы для практики

१ उस कहानी में कितनी चिड़ियाँ थीं ?

२ चिड़िया का नाम क्या था ?

३ क्या एक रात की बात थी ?

४ चींचीं चिड़िया कहाँ बैठी थी ?

५ चींचीं चिड़िया क्या खा रही थी दाने या मिठाइयाँ ?

६ गाय ने क्या किया ?

७ चिड़िया किस चीज़ में दब गई ?

८ गोबर में दब जाने के बाद क्या चिड़िया उड़ सकी ?

९ कुत्ता कहाँ से आया ?

१० मुझे निकाल दो किस ने कहा और किससे ?

११ कुत्ते ने चिड़िया को क्या उत्तर दिया ?

१२ कुत्ते ने चिड़िया को किस चीज़ से बाहर निकाला ?

१३ मुझे धो तो लो किसने कहा ?

१४ चिड़िया को कौन नल पर ले गया ?

१५ कुत्ता किसे नल पर ले गया ?

१६ कुत्ते ने किसे धोया ?

१७ कुत्ता किसे खाने लगा ?

१८ सुखाने के लिए कुत्ते ने चिड़िया को कहाँ रख दिया ?

१९ चिड़िया के पंख कितनी देर में सूख गये ?

२० पंख सूख जाने के बाद कौन उड़ गया ?

Словарик хинди-англ.

चतुर clever

चिड़िया f. little bird

गाय f. cow

दाना m. grain

चुगना to peck

गोबर m. manure

दबना to sink

उड़ना to fly

नल f. faucet

ले जाना to take, to bring

सुखाना to dry something up

धूप f. sunshine

थोड़ी देर में in a little while

पंख m. wing

मुँह देखना रह जाना to do nothing but gaze in astonishment
птичка
птичка
 Скачать: птичка_wav
Помощь сайту
Случайные топики