Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки на хинди. Разумная ворона

Карма 120
2.09.2008
Сказки на хинди. Разумная ворона

समझदार कौआ

एक बार बड़ी गरमी पड़ रही थी | एक कौआ बड़ा प्यासा था | उसने इधर उधर उड़कर पानी ढूँढा | पानी कहीं न मिला | अचानक उसे एक घड़ा दिखाई दिया |

कौआ बहुत खुश हुआ | वह उड़कर घड़े के पास पहुँचा | लेकिन घड़ें में पानी कम था | इसलिए कौए की चोंच पानी तक न पहुँच सकी |

कौए ने एक उपाय सोचा | वह अपनी चोंच से कंकड़ उठाकर घड़े में डालने लगा | एक - दो - तीन - चार - पाँच - छह - सात - आठ - नौ - दस - इसी तरह कौआ घड़े में कंकड़ डालता गया - डालता गया |

धीरे-धीरे घड़े का पानी ऊपर चढ़ आया | कौआ घड़े पर जा बैठा | लो उसकी चोंच पानी तक पहुँच गई |

कौए ने खूब पानी पिया | फ़िर वह पेड़ पर आराम करने चला गया |

Вопросы для практики

१ एक बार क्या पड़ रहा था ?

२ कौए को क्या लगा ? भूख या प्यास ?

३ पानी ढूंढने के लिए कौआ किधर उड़ा ?

४ घड़ा देखने के पहले क्या कौए को पानी मिला ?

५ वह घड़ा किसे दिखाई दिया ?

६ क्या घड़ा उड़ सकता है ?

७ घड़ा देखने से कौन खुश हुआ ?

८ कौआ उड़कर कहाँ पहुँचा ?

९ घड़े में कितना पानी था ?

१० क्या शुरू में कौए की चोंच पानी तक पहुँच सकी ?

११ एक उपाय किसने सोचा ?

१२ कौए ने कंकड़ किसकी चोंच से उठाया ?

१३ कौए ने घड़े में क्या डाला ?

१४ कौए ने क्या पिया ? पानी या कोकाकोला ?

१५ आराम करने के लिए वह कहाँ गया ?

Словарик хинди-англ.

समझदार smart

कौआ (कौए) m. crow

बार f. instance

गरमी f. heat

पड़ना to happen, to fall

प्यासा thirsty

उड़ना to fly

पानी m. water

ढूंढना to look for

कहीं somewhere

अचानक suddenly

घड़ा m. jug

को कुछ दिखाई देना something to be visible to

खुश happy

चोंच f. beak

पहुँच सकना to be able to reach

चोंच से with the beak

कंकड़ m. pebble

डालने लगना to start putting

इसी तरह in this manner

डालता गया kept on putting

धीरे धीरे slowly

चढ़ना to climb

चढ़ आना to rise

खूब very, well

फ़िर then, again

पेड़ m. tree
ворона
ворона
 Скачать: ворна wav
Помощь сайту
Случайные топики