Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки на хинди. Мышка Чу Чу

Карма 120
2.09.2008
Сказки на хинди. Мышка Чу Чу

चूँचूँ चूहा

सवेरा हुआ | चूँचूँ चूहा अपने बिल से बाहर निकलने लगा | सामने बिल्ली बैठी थी | चूहे ने सोचा --- मैं बाहर निकला तो बिल्ली मुझे खा जायेगी |

बिल्ली कहने लगी --- प्यारे चूँचूँ बाहर आओ |

चूँचूँ ने कहा --- मैं बाहर नहीं आऊँगा | बिल्ली ने कहा --- क्यों ?

चूँचूँ कहने लगा --- मैं बाहर आया तो तुम मुझे खा जाओगी |

बिल्ली ने कहा --- राम-राम ! मैं तुम्हें क्यों खाऊँगी | मैं तुम्हें क्यों खाऊँगी | मैं तो तुम्हें मित्र बनाने आई हूँ | यह देखो मैंने हाथ बढ़ाया है | तुम मुझसे हाथ मिलाओ | मेरे मित्र बन जाओ |

चूँचूँ बोला --- बिल्ली मौसी मैं नहीं आऊँगा | तुम जाओ | उधर देखो टीपू कुत्ता खड़ा है | उससे हाथ मिलाओ |

बिल्ली ने कुत्ते को देखा | उसको तो नानी मर गई | वह उछल कर खिड़की पर चढ़ गई | किसी तरह उसने जान बचाई |

Вопросы для практики.

१ क्या समय है ? सवेरा या दोपहर, शाम या रात ?

२ क्या बिल्ली का नाम चूँचूँ है ?

३ अपने बिल से कौन निकलने लगा ?

४ बिल्ली किसके सामने बैठी थी ?

५ बिल्ली को देखने पर चूँचूँ ने क्या सोचा ?

६ किसने कहा --- बाहर आओ ?

७ किसने पूछा है --- क्यों ?

८ क्या यह सच है कि बिल्ली मित्र बनाने आई थी ?

९ टीपू किसका नाम है ?

१० बिल्ली ने टीपू को देखने पर क्या किया ?

Словарик хинди-англ.

चूहा m. mouse

सवेरा m. morning

बिल m. burrow

बाहर outside (adverb)

निकलना to come out, to emerge

सामने adv. in front

खा जाना to eat up

प्यारा dear

राम-राम Oh God!

मित्र m. friend

देखना to see

बढ़ाना to extend

हाथ मिलाना to shake hands

मौसी f. auntie

नानी grandmother

मर जाना to die

उछलना to leap

चढ़ना to climb

जान f. life

बचाना to save

x की नानी मर जाना x's heart stops beating from fear
чуча
чуча
 Скачать: чуча wav
Помощь сайту
Случайные топики