Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки на хинди. Муравей и кузнечик

Карма 120
2.09.2008
Сказки на хинди. Муравей и кузнечик

चींटी और टिड्डा

एक चींटी थी | वह जा रही थी | राह में एक टिड्डा मिला | टिड्डा कहने लगा --- चींटी बहन ! जरा रुक जाओ | चींटी रुक गई | पूछ्ने लगी --- क्या बात है ?

टिड्डे ने कहा --- मीठी - मीठी हवा चल रही है | आओ बाग में खेलें |

चींटी ने कहा --- मैं कैसे खेलूँ ? मुझे दाने इकट्ठे करने हैं | जब बरसात आएगी तो छोटी चींटियाँ क्या खाएँगी ? मुझे घर भी ठीक करना है | बरसात के पानी से घर टूट सकता है |

टिड्डे ने कहा --- हम तो खेलते हैं जी |

एक दिन बादल आ गये | बरसात होने लगी | टिड्डा भीगता हुआ आया | चींटी का दरवाज़ा खटखटा कर कहने लगा --- चींटी बहन ! मुझे भी अपने घर में थोड़ी सी जगह दे दो | मैं बुरी तरह भीग गया हूँ | जब तक बरसात होगी तब तक यहाँ रहूँगा | फ़िर चला जाऊँगा |

चींटी बोली --- भाई टिड्डे ! तुमने सारा साल काम नहीं किया | तुमने अपना घर नही बनाया | संकट के लिए कुछ अनाज भी जमा करके नही रखा | जाओ मैं तुम्हारी सहायता नही कर सकती | जो अलसी हैं उनकी यही दशा होती है |

टिड्डा गिड़गिड़ाया | कहने लगा --- चींटी बहन ! इस बार क्षमा कर दो | आगे से मेहनत किया करूँगा |

चींटी ने टिडडे को चावल के कुछ दाने दिये | कहने लगी --- लो खाओ | लेकिन मेरे घर में तुम्हारे लिए जगह नहीं है |

टिड्डा रोता सा मुँह लेकर चला गया |

Вопросы для практики.

१ टिड्डे को बाग में क्यों जाना था ?

२ चींटी क्यों खेलने नहीं जा सकी ?

३ चींटी किसके लिये दाने इकट्ठे कर रही थी ?

४ बरसात के पानी से घर को क्या हो सकता है ?

५ बादल आने से क्या होता है ?

६ टिड्डा चींटी के घर क्यों गया ?

७ क्या चींटी टिड्डे को घर में आने दिया ?

८ आलसी कौन था टिड्डा या चींटी ?

९ टिड्डा क्यों गिड़गिड़ाने लगा ?

१० चींटी ने टिड्डे को क्या दिया ?

Словарик на хинди.

चींटी f. ant

टिड्डा m. grasshopper

राह में along the way

रुकना to stop

जमा करना to gather

बरसात f. rain

भीगता हुआ drenched

बुरी तरह in a bad way

संकट m. crisis, bad times

सहायता f. help

आलसी lazy

दशा f. condition

गिड़गिड़ाना to whine

मेहनत f. hard work

किया करना to make a practice of doing
муравей
муравей
 Скачать: муравей wav
Помощь сайту
Случайные топики
Новое на Форуме