Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки на хинди. Медвежий хвост

Карма 120
17.09.2008
Сказки на хинди. Медвежий хвост

भालू की पूँछ

सरदी का मौसम था | पहाड़ पर बहुत बर्फ़ पड़ी थी | जंगल के जानवर अपने-अपने घरों में छिपे बैठे थे | वे ठंड से ठिठुर रहे थे | पक्षी अपने बच्चों को पंखों में छिपाए बैठे थे |

एक एस्किमो अपनी कुत्ता गाड़ी (स्लेज) पर बहुत-सी मछलियाँ भर कर ले जा रहा था | एक गीदड़ ने देखा | वह पीछे से चुपके-चुपके गया | उसने कई अच्छी मछलियाँ स्लेज से उतार लीं |

वह एक जगह बैठकर मज़े से खाने लगा | इतने में एक भालू आया | वह कहने लगा --- छोटे भैया ! ये बढ़िया मछलियाँ कहाँ से पकड़ीं ?

गीदड़ ने कहा --- रात को आना | तुम्हें बहुत-सी अच्छी-अच्छी मछलियाँ पकड़वा दूँगा |

रात को भालू वहाँ आया | गीदड़ उसे साथ लेकर बर्फ़ की झील पर जा पहुँचा | झील का पानी जमकर बर्फ़ हो गया था |

गीदड़ ने वहाँ एक छेद देखा | कहने लगा --- बड़े भाई मैं तो पूँछ से मछलियाँ पकड़ा करता हूँ | इस छेद में पूँछ डाल दो और आराम से बैठ जाओ | बहुत-सी मछलियाँ पूँछ से चिपट जाएँगी | तब तुम पूँछ खींच लेना |

ठंड बढ़ने लगी | भालू की पूँछ बर्फ़ में जमने लगी | भालू घबराकर हिला |

गीदड़ बोला --- न न ! अभी मत उठना | मछलियाँ छूटकर गिर जाएँगी| थोड़ी देर और बैठे रहो |

भालू बैठे-बैठे सो गया | गीदड़ वहाँ से भाग गया |

सवेरा हुआ | भालू की पूँछ बर्फ़ में जम गई थी | इतने में भालू ने शिकारी कुत्तों की आवाज़ सुनी | वह डर कर भागा | उसकी पूँछ टूट कर बर्फ़ में ही रह गई |

उस दिन से आज तक भालू की पूँछ छोटी ही रह गई |

Вопросы для практики

१ क्या मौसम था सरदी या गरमी ?

२ जानवर अपने घरों में क्यों छिपे थे ?

३ एस्किमो क्या ले जा रहा था ?

४ भालु कब गया रात को या दिन में ?

५ भालु और गीदड़ कहा गये ?

६ झील का पानी जमकर क्या हो गया ?

७ भालु घबरा क्यों गेया ?

८ जब भालु सो गया गीदड़ ने क्या किया ?

९ सवेरे भालु किसकी आवाज़ सुनी ?

१० भालु की पूँछ को क्या हुआ ?

Словарик хинди-англ.

भालू m. bear

पूछं f. tail

ठिठुरना to shiver

उतारना to take down

मछली f. fish

झील f. lake

चिपटना v.i. to cling

जमना to freeze

खींचना to pull

छूटना to come off

शिकारी hunter
Помощь сайту
Случайные топики
Новое в Новостях