Форум Блог Новости Путеводитель   Реклaма

Аудио-сказки › Сказки и истории на хинди. Солдат и старуха

Карма 120
1.10.2008
Сказки и истории на хинди. Солдат и старуха

कंजूस बुढ़िया और सिपाही

एक सिपाही था | लड़ाई के बाद वह अपने घर वापस जा रहा था | चलते चलते वह एक गाँव में पहुँचा | वह बहुत थक गया था | एक बुढ़िया के घर पहुँच कर उसने बुढ़िया से कहा कि मैं अन्दर आकर आराम करना चाहता हूँ |

बुढ़िया को दया आ गई | वह सिपाही को घर के अन्दर ले गई | थोड़ी देर आराम करने के बाद सिपाही ने बुढ़िया से खाने के लिए कुछ माँगा | बुढ़िया थी कजूस | उसने झूठ मूठ कह दिया कि उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं | सिपाही बुढ़िया की चालाकी समझ गया | आँगन में आकर उसने एक ढेला उठाया | वह बुढ़िया से बोला कि मैं इस पत्थर को पका कर खाऊँगा |

बुढ़िया बड़ी हैरान हुई | उसने सिपाही को एक पतीला और कड़छी दी | सिपाही ने पत्थर पतीले में डाल दिया | कुछ पानी डाल कर फ़िर उसे उबालने के लिए रख दिया | कुछ देर बाद सिपाही ने बुढ़िया से कहा कि अगर इसमें थोड़ा सा नमक भी डालेंगे तो कितना मज़ा आयेगा | बुढ़िया ने थोड़ा सा नमक ला दिया | सिपाही ने उसे पतीले में डाल दिया | थोड़ी देर बाद सिपाही फ़िर बोला कि इसमें अगर थोड़ा सा चावल डालेंगे तो और भी मज़ा आयगा | बुढ़िया कुछ चावल भी निकाल लाई | सिपाही ने चावल उस पतीले में डाल दिया |

थोड़ी देर बाद सिपाही फ़िर बोला कि बस, अब केवल घी की कमी रह गई है | घी के साथ पत्थर बहुत बढ़िया बनते है | झट से बुढ़िया बोल उठी कि घी तो मेरे पास है | और बह कड़छी भर घी भी ले आई | घी भी सिपाही ने पतीले में डाल दिया | थोड़ी देर बाद सिपाही का अनोखा खाना तैयार हो गया | उसने आग पर से पतीला उतार लिया | फ़िर बुढ़िया की आँख बचकर पतीले में पत्थर निकाल कर बाहर फेंक दिया |

तब सिपाही ने कुछ खाना अपने लिए परोसा और कुछ बुढ़िया के लिए | बुढ़िया ने खाना खाया तो उसे बड़ा मज़ेदार लगा | वह कहने लगी कि मैं तो सोच भी नहीं सकती थी कि पत्थर इतने मज़ेदार होते हैं |

Вопросы для практики

१ क्या सिपाही लड़ाई करने जा रहा था ?

२ सिपाही कहा जा रहा था ?

३ सिपाही बुढ़िया के घर क्यों गया ?

४ क्या सिपाही कंजुस था ?

५ जब सिपाही ने कुछ खाने के लिए माँगा बुढ़िया ने क्या किया ?

६ सिपाही पत्थर कहा से उठाया ?

७ सिपाही पत्थर किस चीज़ में पकाया ?

८ पत्थर के साथ क्या पकाया ?

९ क्या बुढ़िया ने पत्थर खाया ?

१० कौन चतुर था -- बुढ़िया या सिपाही ?

Словарик хинди-англ.

कंजूस cheap

बुढ़िया f. old woman

सिपाही m. officer

दया f. pitty

झूठ मूठ कहना to lie

चलाकी f. trick, mischievousness

आँगन m. backyard

ढेला m. hand full

पत्थर m. stone

हैरान amazed

पतीला m. pan

कड़छी f. ladle

उबालना tr. to boil

नमक m. salt

चावल m. rice

घी m. clarified butter

x की कमी f. lack of x

अनोखा unique

परोसना to serve food

झट से in a snap
Помощь сайту
Случайные топики
Новое в Новостях